फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered against two accused in assault case

Kushinagar News: मारपीट के मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज

Sat, 20 Apr 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Apr 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Case registered against two accused in assault case
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के दनियाडी गांव निवासी नूर आलम खान ने गांव के ही दो लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और हत्या का प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नूर आलम खान पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि करीब बारह बजे वह नमाज पढ़ने गया था और उसकी बेटी सूफिया साहिबा खान घर पर अकेली थी। इसी दौरान पीड़ित का भाई अब्दुल्लाह खान, उनका साला शाहरूख खान पुत्र कासिम खान निवासी नगर पंचायत सेवरही पुरानी रंजिश को लेकर पीड़ित की बेटी सूफिया के साथ अभद्रता करते हुए घर में घुसकर मारपीट करने लगे। सूफिया के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आ गईं। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और बीच बचाव किया तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। इस संबंध में एसओ आशुतोष सिंह ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed