फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered against three for cheating

पटहेरवा थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 04 Oct 2021 09:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Case registered against three for cheating
धोखाधड़ी के आरोप में तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

पीड़ित का आधार पैन लेकर चला रहे थे कंपनी
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। पटहेरवा थाने की पुलिस ने सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के आदेश पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर महंत गांव के श्यामसुंदर गिरी नाम के व्यक्ति ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय में वाद दाखिल किया था। उनकी तरफ से आरोप था कि जमशेदपुर के तीन व्यक्ति पैनकार्ड लिंक करने के नाम पर उनसे आधार कार्ड और पैनकार्ड ले लिए और धोखे से उनके नाम से कंपनी चला रहे थे। इसकी जानकारी उन्हें हुई तो पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। उस आदेश के पालन में जमशेदपुर निवासी अंकित पाठक, उसकी पत्नी तथा श्यामसुंदर तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed