{"_id":"653d5396726d1d293f0def58","slug":"case-registered-against-theft-in-sathiyaanv-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-6851-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीलिंग की भूमि पर कब्जा का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीलिंग की भूमि पर कब्जा का आरोप
Sun, 29 Oct 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। क्षेत्र के दोमाठ गांव के लोगों ने शनिवार को तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इसमें गांव के लोगों ने गांव में पड़ी सीलिंग की जमीन पर गांव के कुछ भू-माफियाओं पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकार लोगों ने धरना समाप्त किया।
धरने की अगुवाई कर रहे दोमाठ निवासी सुधीर त्यागी ने कहा कि गांव के कुछ लोग सीमावर्ती बिहार प्रांत के दो दबंग भू-माफियाओं के साथ मिलकर गांव में करीब 30 एकड़ सीलिंग की भूमि पर कब्जा कर लिए है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सीलिंग की भूमि पर हुए कब्जा हटाने की मांग की। इसके बाद एसडीएम विकास चंद को ज्ञापन सौंप कर चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान ग्यासुद्दीन अंसारी, लक्षुमण प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, लल्लन प्रसाद, सुदमा, मदन आदि मौजूद रहे।