फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case registered against Duhi block chief

दुदही ब्लॉक प्रमुख पर केस दर्ज

Thu, 23 Sep 2021 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Case registered against Duhi block chief
दुदही ब्लॉक प्रमुख पर केस दर्ज
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी की तरफ से की गई थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही (कुशीनगर)। पुलिस ने दुदही की ब्लॉक प्रमुख पर हेराफेरी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रहीं माला देवी की शिकायत पर हुई है। एक सप्ताह पहले ब्लॉक प्रमुख की तरफ से कोर्ट के आदेश पर माला देवी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
दुदही ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी माला देवी पत्नी सुनील गौड़ ने कोर्ट में शिकायत की थी कि रमावती देवी पत्नी लल्लन गौंड ग्राम बिचपटवा थाना बरवापट्टी की निवासी हैं। रमावती देवी का नाम बिचपटवा की मतदाता सूची में मकान नंबर-75 क्रमांक संख्या 420 पर दर्ज है। इनके पति तथा परिवार का नाम भी बिचपटवा के परिवार रजिस्टर में दर्ज है। जबकि इनके और इनके पति की तरफ से गलत दस्तावेज तैयार कर दूसरे ग्राम सभा में नाम दर्ज कराकर लाभ लिया जा रहा है। कोर्ट ने विशुनपुरा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। जिस पर विशुनपुरा पुलिस ने प्रमुख रमावती देवी पर धोखाधड़ी, हेराफेरी सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है। जबकि करीब 10 दिन पहले रमावती देवी पत्नी लल्लन गौड़ ने कोर्ट के आदेश पर माला देवी पत्नी सुनील गौड़ पर हेराफेरी कर दस्तावेज तैयार कर लाभ लेने के आरोप में केस दर्ज कराया था। विशुनपुरा थाने के एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि दोनों लोगों पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

युवती को पकड़कर कमरे में बंद किया
समउर बाजार। बुधवार की रात प्रेमी के साथ भाग रही एक युवती को परिजनों ने पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसे लेकर बृहस्पतिवार की देर शाम तक समझाने-बुझाने का प्रयास चलता रहा। युवक और युवती अलग-अलग वर्ग के बताए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि दो माह पहले भी दोनों घर छोड़कर भागने का प्रयास किए थे, लेकिन उस बार भी घरवालों ने पकड़ लिया था। पटहेरवा थाने के एसओ सुनील सिंह ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलगाय के हमले में महिला घायल
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा खुर्द गांव के दुबरहा टोला में स्थित एक घर में घुसी नीलगाय महिला को घायल कर दी, बाद नीलगाय की भी मौत हो गई। उधर, घायल महिला को परिजन कोटवा स्थित पीएचसी ले गए थे, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां महिला का इलाज चल रहा है। संवाद

बच्चे का पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित
रामकोला। थानाक्षेत्र के खोटही गांव के हर्दीछपरा टोला में एक व्यक्ति के दरवाजे पर खोदे गए गड्ढे में मृत मिले बच्चे का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। उसे प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इस बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत के बाद शव को दफना दिया गया था, लेकिन बाद में पिता ने हत्या की आशंका जताई तो उसके शव को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मामला रामकोला थानाक्षेत्र के खोटही गांव का है। रामकोला थाने के एसओ डीके सिंह ने बताया कि बच्चे का दफनाया गया शव ज्यादा दिन बीत जाने के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। इसलिए बिसरा सुरक्षित करा लिया गया है। उसे प्रयोगशाला भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed