फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case on charges of harassment on many teachers including assistant principal, manager

Kushinagar News: सहायक प्रधानाचार्य, प्रबंधक सहित कई शिक्षकों पर प्रताड़ना के आरोप में केस

Fri, 25 Nov 2022 02:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 25 Nov 2022 02:53 PM IST
सार

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि सेंट जेवियर्स स्कूल में हुई इस घटना के संबंध में तहरीर मिली है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Case on charges of harassment on many teachers including assistant principal, manager
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल की 11वीं की छात्रा गरिमा चतुर्वेदी की मां कालिंदी देवी ने बृहस्पतिवार की देर शाम पडरौना कोतवाली सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों को अपनी तहरीर भेजी। उन्होंने विद्यालय के सहायक प्रधानाचार्य, प्रबंधक, एक शिक्षिका और तीन-चार अन्य अध्यापकों पर छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नगर के ओंकारवाटिका कॉलोनी (केवट टोली) निवासी कालिंदी देवी पत्नी स्व. मनोज चतुर्वेदी ने पडरौना कोतवाल के नाम लिखी गई तहरीर में लिखा है कि उनकी पुत्री गरिमा चतुर्वेदी सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा 11 विज्ञान वर्ग में पढ़ती है। 23 नवंबर की सुबह लगभग आठ बजे गरिमा स्कूल गई थी। उसकी भौतिक विज्ञान की अर्द्धवार्षिक परीक्षा थी। दोपहर लगभग 12 बजे स्कूल से सूचना मिली कि बेटी ने स्कूल की छत से छलांग लगा दी है। उसे नगर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है। वहां पहुंची तो बेटी की हालत गंभीर थी। उसे काफी चोट लगी थी।
विज्ञापन


स्कूल के बच्चों से पता चला कि विज्ञान वर्ग का पेपर देते समय कक्षा की एक शिक्षक ने उनकी पुत्री को डांटते हुए पूरे क्लास में प्रताड़ित किया था। उसने दो-तीन और अध्यापकों को बुला लिया था। उन लोगों ने भी क्लास में विद्यार्थियों के सामने गरिमा को प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद स्कूल प्रशासन की ओर से घोषणा हुई कि गरिमा चतुर्वेदी ऑफिस में अपना पेपर लेकर उपस्थित हों। आरोप है कि उनकी पुत्री पेपर लेकर ऑफिस में गई तो वहां सहायक प्रधानाचार्य, स्कूल के प्रबंधक, एक शिक्षिका और तीन-चार अन्य अध्यापकों ने मिलकर काफी प्रताड़ित किया। यह प्रताड़ना उनकी पुत्री सहन नहीं कर सकी और कुछ देर बाद सूचना मिली कि उनकी पुत्री ने छत से छलांग लगा दी है। इसकी जानकारी स्कूल की तरफ से दी गई। कालिंदी चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी बेटी की हालत काफी नाजुक है। उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

दूसरी ओर स्कूल के कोआर्डिनेटर एवं इचार्ज कुंदन सहाय ने कहा कि स्कूल में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उसकी फुटेज पुलिस प्रशासन को मुहैया करा दी गई है। फुटेज में छात्रा अकेली सीढ़ियों के रास्ते छत पर जाती दिख रही है। जिस शिक्षिका पर प्रताड़ना का आरोप लगा है, उन्होंने कुछ नहीं कहा है। छात्रा ने कॉपी भी बढ़िया लिखी है और उसके मार्क्स भी अच्छे आएंगे। प्रबंधक 15 मिनट के लिए विद्यालय आए थे। फिर चले गए। मैं उस समय ऑफिस में था। तहरीर में छात्रा की मां की तरफ से जो भी आरोप लगाए गए हैं, उसमें कोई बात सही नहीं है। तहरीर में कही गई बातें झूठी हैं।


एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि सेंट जेवियर्स स्कूल में हुई इस घटना के संबंध में तहरीर मिली है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed