{"_id":"645ff0913f63c52ba30d4fe9","slug":"case-on-4-in-fighting-kushinagar-news-c-7-1-164710-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पटहेरवा थाना क्षेत्र का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पटहेरवा थाना क्षेत्र का मामला
Sun, 14 May 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 14 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरी चराने से मना किया तो कर दी पिटाई, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। गन्ने के खेत में बकरी चराने से मना करने पर एक परिवार के लोगों ने उस व्यक्ति को पीट दिया। पीड़ित ने पटहेरवा थाने में तहरीर दी। उसके आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के निवासी राम अवधेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 11 मई को उनके गन्ने के खेत में गांव का छोटे उर्फ अर्जुन बकरी चरा रहा था। उसे खेत में बकरी चराने से मना किया। आरोप है कि वह आए दिन बकरी से गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाता है।
उस दिन बकरी चराने से मना किया तो उसके पिता परमेश्वर, मां उषा, छोटू व सोनी ने उन्हें लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि जाते-जाते आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।