{"_id":"6456aa50ee7eb418370f73b7","slug":"case-on-38-in-pelting-kushinagar-news-c-7-1-155322-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ईंट-पत्थर चलाने में 13 नामजद और 25 अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ईंट-पत्थर चलाने में 13 नामजद और 25 अज्ञात पर केस
Sun, 07 May 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 07 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
पिपराजटामपुर गांव में दो वर्गों के बीच तनाव व पत्थरबाजी हुई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुबेरस्थान। बीते बृहस्पतिवार की रात में कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरा जटामपुर गांव में हुए दो वर्गों के बीच ईंट-पत्थर चलने के मामले में पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को 13 नामजद और 25 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है।
बीते बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के गांव पिपरा जटामपुर में अलग-अलग वर्गों के दो युवकों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसके बाद दोनों तरफ के लोग आमने-सामने हो गए थे। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। गांव में तनाव की सूचना पर पहुंचे सीओ सदर उमेशचंद्र भट्ट और कुबेरस्थान एसओ पंकज कुमार गुप्ता ने लोगों को शांत कराया था।
शनिवार को घटना में घायल युवक राहुल जायसवाल की तहरीर पर कुबेरस्थान पुलिस ने 13 लोगों नामजद और 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। कुबेरस्थान थाने के एसओ ने बताया कि घायल युवक की तहरीर पर 13 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।