फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   case of two people in rape matter

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपितों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज

Wed, 22 Dec 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
case of two people in rape matter
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपितों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन

- नगरपालिका कुशीनगर क्षेत्र का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगरपालिका कुशीनगर के एक वार्ड में मंगलवार को एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। धारा 164 का बयान कोर्ट में कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता की मां की तरफ से पुलिस को सौंपी गई तहरीर के मुताबिक मंगलवार रात में उनकी नाबालिग पुत्री साथ में सोई थी। दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर लड़की परिचित समझकर खोलने पहुंची तो नगर के दो युवक उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर भाग गए। बुधवार दोपहर 12 बजे लड़की अस्त-व्यस्त हालत में घर पहुंची और उसने अपने साथ हुई दुष्कर्म की बात बताई। प्रभारी एसओ शर्मा सिंह यादव ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को मेडिकल परीक्षण और मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed