{"_id":"665e42c1c24d367fbd0273b6","slug":"case-of-molestation-registered-against-four-people-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117765-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार लोगों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार लोगों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज
Tue, 04 Jun 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। कसया थाना क्षेत्र के बुद्धा घाट पर रामाभार पार्क के टिकट काउंटर पर रविवार की शाम युवतियों के साथ छेड़खानी व मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
युवतियों की मां की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई की। तहरीर में कहा गया है कि रामाभार पार्क में काउंटर पर रविवार की शाम पांच व छह बजे के बीच मेरी बेटियां रिश्तेदारी से आई लड़की के साथ पहुंची थीं। वहां तीन-चार युवकों ने अभद्रता की। पर्यटन गाइड किरन सिंह मौके पहुंची थीं। इस बीच गश्त पर निकली पर्यटन पुलिस के रवैए से नाराज होकर कुछ समय के लिए पीड़ित युवतियों के साथ गाइड किरन सिंह धरने पर बैठ गई थीं। इसकी सूचना मिलते ही कुशीनगर चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह बघेल वहां पहुंचकर समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था। चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि चार अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।