फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case of embezzlement of 10 lakhs on four people including the employee of ultrasound center

Kushinagar News: अल्ट्रासाउंड सेंटर के कर्मी सहित चार पर 10 लाख के गबन का केस

Thu, 11 Sep 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Case of embezzlement of 10 lakhs on four people including the employee of ultrasound center
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के अमरवा निवासी अल्ट्रासाउंड सेंटर के मालिक उमेश पांडेय ने अपने एक कर्मचारी पर करीब 10 लाख रुपये गबन करने व उसे मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने न्यायालय में वाद दाखिल किया है। इस मामले में पुलिस न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अमरवा के उमेश ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय में एक प्रकीर्णवाद दाखिल किया है। न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए आरोपी सहित चार अज्ञात साथियों के विरुद्ध गबन व अन्य विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed