फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case of attempted murder on two persons including the leader who got Harishchandra married

Kushinagar News: हरिश्चंद्र की शादी कराने वाले अगुवा समेत दो पर हत्या की कोशिश का केस

Sat, 23 Aug 2025 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 23 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Case of attempted murder on two persons including the leader who got Harishchandra married
रामकोला (कुशीनगर)। युवक का गला रेतने के बाद हाथ और पैर का नस काटकर रगड़गंज पुल के नीचे फेंकने के मामले में पुलिस ने युवक की शादी कराने वाले महराजगंज के अगुआ समेत दो लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में युवक जीवन और मौत से जूझ रहा है। महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग गांव निवासी हरिश्चंद्र प्रजापति खून से लथपथ अचेत तीन दिन पूर्व रामकोला थाना क्षेत्र के रगड़गंज पुल के नीचे मिला। पुलिस कस्टडी में उसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हरिश्चंद्र प्रजापति की मां सुभावती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 18 अगस्त को दोपहर में करीब 1:30 बजे मेरा बेटा हरिश्चंद्र अपने चौराहे पर गया था। जहां पर महेंद्र प्रजापति निवासी बसंतपुर टोला बिठौरा थाना घुघली से मुलाकात हुई। यह बेटे की शादी का अगुआ था और अपनी रिश्तेदारी में शादी कराया है। मेरे बेटे को एक व्यक्ति के साथ बाइक से लेकर कप्तानगंज ले गया और वहां पर शराब पिलाने के बाद उसको अधमरा कर रगड़गंज पुल के नीचे फेंक दिया। अगुआ महेंद्र अपने साथी के साथ मिलकर घटन को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed