{"_id":"688131e0da15546ae802ca78","slug":"case-filed-against-unknown-person-for-removing-body-of-a-teenager-from-graveyard-police-searched-cctv-footage-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-142113-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कब्रिस्तान से किशोरी का शव निकालने के मामले में अज्ञात पर केस, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कब्रिस्तान से किशोरी का शव निकालने के मामले में अज्ञात पर केस, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
Thu, 24 Jul 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के शहदौली उर्फ पटहेरिया गांव में कब्रिस्तान से कब्र खोदकर किशोरी के शव को गायब करने और शव के दो सौ मीटर दूर मिलने के मामले में पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव के साथ छेड़छाड़ करने की धारा के तहत अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। चिकन पाक्स से पीड़ित किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया था। मामले में हाइवे किनारे दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी पुलिस ने खंगाला है। जल्द ही कब्र से शव निकालने वालों को बेनकाब करेगी।
शहदौली उर्फ पटहेरिया गांव के बिस्मिल्लाह अंसारी की 11 वर्षीय पुत्री गुल्फसा के शव को शनिवार को गांव के कब्रिस्तान में परिजनों ने दफन किया था। वह चिकन पाक्स व बुखार से पीड़ित थी। उसकी मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। कब्रिस्तान के अगल-बगल काफी झाड़ियां हैं। वहीं दो सौ मीटर दूर किशोरी का शव मिला था। शव के पास काले रंग का नकाब मिला था। इससे तंत्र-मंत्र की आशंका थी। लोगों में चर्चा है कि किसी आखिर यहां तक शव कैसे आया। नकाब कौन लोग लाए। इसके खुलासे के लिए पुलिस जुटी है।
पुलिस सीसी कैमरे सहित सीडीआर से साक्ष्य जुटा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं तंत्र-मंत्र और टोटका के चक्कर में किशोरी के शव को निकाले जाने में किसी करीबी व अन्य की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्र से निकालने वालों की जल्द पहचान कर ली जाएगी। इस मामले में जांच जारी है।