फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case filed against the chief and the youth who drove away the teenager

Kushinagar News: किशोरी को भगाने वाले प्रधान और युवक पर केस दर्ज

Fri, 04 Aug 2023 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the chief and the youth who drove away the teenager
-सात घंटे तलाश के बाद युवक के घर से मिली किशोरी
विज्ञापन

-कसया कोर्ट में किशोरी का हुआ कलमबंद बयान, आरोपी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक शाम को एक किशोरी को घर से भगा ले गया था। काफी खोजबीन के बाद किशोरी देर रात युवक के घर में मिली। शुक्रवार को कसया कोर्ट में किशोरी का कलमबंद बयान हुआ।

रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी शाम को घर से लापता हो गई। कुछ देर बाद घरवाले उसकी तलाश करने लगे। पड़ोसी ने बताया कि गांव का एक युवक बाइक से आया था। उसी के साथ गई है। किशोरी के परिजन युवक के घर पहुंचे और हंगामा करने लगे। इसकी सूचना पुलिस को भी दिए। कुछ देर बाद गांव का प्रधान पहुंचा और युवक, किशोरी को घरवालों के सामने से ही भगा दिया। गांव में पहुंची पुलिस ने करीब सात घंटे बाद किशोरी को युवक के घर से खोज लिया गया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव के प्रधान और युवक पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। शुक्रवार को कसया कोर्ट में किशोरी का कलमबंद बयान हुआ। इसमें दुष्कर्म की बात सामने आई है। अपहरण के केस में दुष्कर्म की धारा भी पुलिस बढ़ाएगी। इस संबंध में रविंद्रनगर धूस इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा ने बताया कि किशोरी का कलमबंद बयान हुआ है। इस आधार पर मुकदमे की धाराओं में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed