फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case filed against 185 people including SP leader for road blockage

Kushinagar News: सड़क जाम के मामले में सपा नेता समेत 185 पर केस

Fri, 27 Jun 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 185 people including SP leader for road blockage
बोदरवार। कप्तानगंज थाना के बोदरवार कस्बा निवासी घर से लापता शुभम मोदनवाल की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों संग लोगों ने बुधवार को सड़क जाम किया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने एक सपा नेता समेत 35 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दे रही है। बोदरवार निवासी 19 वर्षीय शुभम् को 21 जून को बाइक सवार दो युवक दुकान से लेकर गए, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। 22 जून को पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराया और 23 जून को हाटा कोतवाली के विशुनपुरा के पास नहर में लाश मिली थी। परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग पुलिस से किये थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई थी। बुधवार को शुभम के परिजन और गांव वाले सपा नेता कैलाश चंद कनोजिया के नेतृत्व में सड़क जाम कर दिया।
इससे स्कूली बच्चों के अलावा आम लोगों को जाम में परेशानियों का सामना करना पड़ा। मना करने पर पुलिस वालों से भी बदसलूकी जाम लगाने वालों ने की। चौकी इंचार्ज बोदरवार प्रदीप कुमार की तहरीर पर कप्तानगंज थाने में सपा नेता समेत 35 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने सरकारी कार्य मे बाधा डालने, पुलिस से उलझने, बिना अनुमति सड़क जाम करने का केस दर्ज की है।
विज्ञापन

सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश किबज रही है। अज्ञात लोगों की पहचान मौके पर कराई गई वीडियोग्राफी से पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed