{"_id":"63597551d1f9e65e475a0746","slug":"case-file-against-20-people-kushinagar-news-gkp4552339142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह सहित 20 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह सहित 20 पर केस दर्ज
विज्ञापन

- बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर किया था प्रदर्शन
- बिना अनुमति के भीड़ जुटाने और धरना-प्रदर्शन के मामले में हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (कुशीनगर)। स्थानीय चीनी मिल पर 44 करोड़ किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने 24 अक्तूबर को कप्तानगंज तहसील गेट पर अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया था। कप्तानगंज पुलिस ने चौकी इंचार्ज विजय शंकर के तहरीर पर 25 अक्तूबर की शाम राधेश्याम सिंह सहित 20 अज्ञात समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया है।
कप्तानगंज चीनी मिल पर पेराई वर्ष 2021-22 का किसानों का बकाया को लेकर पूर्व मंत्री और किसान नेता राधेश्याम सिंह ने 24 अक्तूबर को कप्तानगंज तहसील गेट पर अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया था। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाने के बाद तरया सुजान थाने ले गई। समर्थकों को भीड़ देखकर प्रशासन ने बाद में उनको मुचलके पर छोड़ दिया।
इसको लेकर कस्बे के चौकी इंचार्ज विजय शंकर यादव की तहरीर पर पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के अलावा 20 अज्ञात समर्थकों पर धारा 144 का उल्लंघन करने और बिना अनुमति का प्रदर्शन करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
इस संबंध में पूर्व मंत्री और किसान नेता राधेश्याम सिंह ने कहा कि किसानों का 44 करोड़ रुपया कप्तानगंज चीनी मिल ने डकार लिया है। इसी को लेकर कप्तानगंज तहसील गेट पर प्रदर्शन किया गया था। किसानों की जायज मांग को दरकिनार करते हुए जिला प्रशासन ने कायरता पूर्वक कदम उठाते हुए मेरे ऊपर मुकदमा दर्ज कराया है। रुपये हड़पने वाली चीनी मिल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इससे यह प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन किसानों का बकाया भुगतान कराने के बजाए कप्तानगंज चीनी मिल को बचाने में लगी हुई है। किसानों का बकाया मूल भुगतान को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने अपने समर्थकों संग बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन किया था। उन्होंने इसकी अनुमति नहीं ली थी। जनपद में धारा 144 लागू है। इसके बाद भी उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया था। इस आरोप में राधेश्याम सिंह और उनके 20 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
- पीयूषकांत राय, सीओ कसया