{"_id":"625b021aa31782542c7b699e","slug":"case-file-against-13-people-kushinagar-news-gkp4336018175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी में 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी में 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बिजली निगम की तरफ से शनिवार को नगर में अभियान चलाकर बिजली चोरी कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें नगर के विभिन्न मोहल्लों में चोरी से बिजली का उपभोग कर रहे 13 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सर्वेश दूबे ने बताया कि शुक्रवार को बकाए में विच्छेदित बिजली कनेक्शनों का पुन: निरीक्षण किया गया। इसमें शहर के स्टेशन रोड, नोनियापट्टी और गायत्री नगर के दस हजार से अधिक विद्युत बिल बकाया वाले 39 उपभोक्ताओं की बिजली कनेक्शन पूर्व में विच्छेदित कर दी गई थी। निरीक्षण के दौरान 39 में से 13 उपभोक्ता विद्युत बिल जमा किए बिना ही कटिया लगाकर बिजली का उपयोग करते पाए गए। इसको गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ विद्युत चोरी निवारक थाना रामकोला में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस कार्रवाई के दौरान संतोष मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, अजय दूबे, राजेश पांडे, मोनू दीक्षित आदि रहे।