Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case against three for assault in exchange of money

Kushinagar News: रुपये के लेन-देन में मारपीट के मामले में तीन पर केस

Sun, 30 Jun 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 30 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Case against three for assault in exchange of money
तरयासुजान। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बांकखास निवासी अविता ने तरयासुजान पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह बतौर गारंटर गांव की ही प्रेमशिला को विभिन्न लोगों से 35000 रुपये कर्ज दिलाया था। एक माह के करार पर प्रेमशीला ने रुपये वापस करने की बात कही थी। 10 माह बीत जाने के बाद रुपये मांगने पर प्रेमशीला ने 19 जून को रुपये वापस करने को कहा। इसके बाद वह अपनी बहन अदिति के साथ उसके घर पहुंची, जहां प्रेमशीला देवी, सुनीता व सुमति ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे व उसकी बहन के साथ मारपीट करने लगी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रेमशीला समेत तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

कुशीनगर मेले में आए पर्यटक की बाइक चोरी

कसया। पर्यटन स्थली कुशीनगर के म्यांमार बुद्ध मंदिर परिसर में चल रहे बुद्ध जयंती मेले से भारतीय पर्यटक की बाइक चोरी हो गई। सूचना मिलने पर पर्यटक पुलिस बाइक की तलाश में जुट गई। पर्यटक थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि गौरी बाजार निवासी एक युवक बाइक से कुशीनगर आए थे। रविवार को उन्हें बाइक की डिटेल लेकर आने को कहा गया है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल
तमकुहीराज। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के तमकुही-समउर मार्ग पर गाजीपुर के समीप शनिवार की शाम करीब पांच बजे दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्रनगर धूस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के कटेया निवासी मुरली वर्मा (30) बाइक से घर लौट रहे थे। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पुरैना कटेया निवासी अजेंद्र कुमार (28) घर लौटने के लिए लिफ्ट मांगकर बाइक पर सवार हो गए। बाइक सवार गाजीपुर के विगा इंटर कॉलेज के समीप ही पहुंचे थे कि समउर की ओर से आ रहे तरयासुजान निवासी संदीप राय (30) की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। संवाद

20.5 किग्रा गांजा के साथ चार गिरफ्तार

पडरौना। तरयासुजान पुलिस ने शनिवार को 20.5 किग्रा गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में अजय कुमार यादव निवासी दहवा थाना धनहा, प्रभुराम निवासी गुलहरिया थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार, गिरजा व शानकेसी देवी निवासी नौगांवा थाना विशुनपुरा के रूप में हुई है। इनके पास से 20 किलो 554 ग्राम अवैध गांजा बरामद की गई है। मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह, एसआई विनय कुमार मिश्रा, रणविजय सिंह, विमलेश द्विवेदी, शुभम वर्मा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed