फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case against the person who tried to force marriage

Kushinagar News: जबरन शादी रचाने की कोशिश करने वाले पर केस

Tue, 18 Jun 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Jun 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Case against the person who tried to force marriage
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना के एक गांव की युवती को गांव का ही युवक परेशान करता था और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। इसकी जानकारी होने पर घर वालों ने युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी। वहां भी फोन कर युवक ने रिश्ता तोड़वा दिया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी और रिश्ता तोड़वाने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने तहरीर दी है कि बेटी को गांव का युवक परेशान करता है। लड़की की शादी जहां कहीं भी तय होती है, वहां जाकर लड़की से अपने रिश्ते बताकर शादी तोड़वा देता है। 12 जून को लड़की घर के बाहर कूड़ा फेंकने गई थी। तभी युवक दरवाजे पर आ गया और जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ कर उसे खींचकर अपने घर ले जाने लगा। कहा कि तुम्हारी शादी कहीं और होने नहीं देंगे। यदि तुम मेरी बात नहीं मानी तो तुम्हारे परिवार की जान लू लूंगा। इसके बाद युवती के परिजन सहमे हुए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह बताया किकेस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed