{"_id":"65f8998333c24c349b0cede6","slug":"case-against-four-for-breaking-into-house-and-assault-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-114322-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर केस
Tue, 19 Mar 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के जवही नरेंद्र गांव निवासी दिल मुहम्मद ने घर में घुसकर मारपीट करने व हत्या वे प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश में बुधवार की शाम को उनके पट्टीदार रेहाना खातून, सुखल मियां उर्फ अमीरुलहक अंसारी, सुबहान अंसारी और जलाम अंसारी उनके दरवाजे पर आए और अभद्रता करते हुए उनको बुरी तरह से मारा-पीटा। जब वह घर के अंदर भगा तो आरोपी घर में घुस गए और पिटाई की। गांव के लोगों के बीच बचाव पर आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। तमकुहीराज सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।