फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case against consolidation officer on charges of embezzlement of government land

Kushinagar News: सरकारी जमीन के हेरफेर के आरोप में चकबंदी अधिकारी पर केस

Wed, 20 Sep 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Case against consolidation officer on charges of embezzlement of government land
- खलिहान और पोखरी की जमीन को गलत ढंग से एक व्यक्ति के नाम दर्ज करने का आरोप
विज्ञापन

- बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की तहरीर पर दर्ज हुआ हाटा कोतवाली में मुकदमा
- चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर दर्ज कराया गया मुकदमा

हाटा। मंगलवार की शाम को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की तहरीर पर कसया के तत्कालीन चकबंदी अधिकारी धीरेंद्रजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। सरकारी जमीनों को गलत ढंग से एक व्यक्ति के नाम दर्ज करने के आरोप में चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर यह केस हाटा कोतवाली में दर्ज किया गया है।
बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी आलोक कुमार की तरफ से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन चकबंदी अधिकारी धीरेेंद्रजीत सिंह ने एक व्यक्ति को निजी लाभ पहुंचाने के लिए ग्राम सभा के खाते में दर्ज खलिहान और पोखरी की जमीन को गलत ढंग से आदेश पारित कर ग्राम सभा के खाते से खारिज कर दिया। उसे धनपाल नाम के एक व्यक्ति के नाम दर्ज कर दिया है। इससे सरकारी जमीन की क्षति हुई है। इस मामले को संज्ञान चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश ने लिया। उसके बाद यह मामला खुल कर सामने आया है। उन्होंने कुशीनगर के डीएम को निर्देश दिया। उसके बाद डीएम के निर्देश पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कुशीनगर ने तहरीर देकर हाटा कोतवाली में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज बनाने, कूटरचना करने और सरकारी जमीन को क्षति पहुंचने आदि धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इस संबंध में हाटा के कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed