फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case against 15 for religious conversion, one arrested

Kushinagar News: धर्म परिवर्तन कराने वाले 15 पर केस, एक गिरफ्तार

Mon, 06 Nov 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Case against 15 for religious conversion, one arrested
- घूरछपरा गांव के नौका टोला में हो रही थी प्रार्थना सभा
विज्ञापन

- मौके से बाइबिल मिली, पहले भी दर्ज हो चुका है आरोपी पर केस, जा चुका है जेल



मंसाछापर। जटहां बाजार के घूरछपरा गांव के नौका टोला में रविवार को धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में एसआई की तहरीर पर मुख्य आरोपी संवरू प्रसाद के अलावा चार पुरुष व 10 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। मौके से संवरू प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से बाइबिल भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक ढाई साल पहले भी वह इस तरह के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

जटहां बाजार के घूरछपरा गांव के नौका टोला में एक परिवार प्रार्थना सभा का आयोजन करता है। इसी की आड़ में धर्म परिवर्तन कराया जाता है। रविवार को भी प्रार्थना सभा के जरिए धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर जटहां बाजार थाने के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी टीम के साथ पहुंचे। मौके से संवरू प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बाइबिल की पुस्तक बरामद हुई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि प्रार्थना सभा करने वाले दावा करते हैं कि कोई भी गंभीर बीमारी इसमें शामिल होने और यहां का पानी पीने से ठीक हो जाती है। पुलिस के पहुंचने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद महिलाओं व ग्रामीणों को पुलिस किसी तरह समझा-बुझाकर सभी को वापस घर भेजा। वहीं आरोपी संवरू को थाने लेकर गई। मौके पर 20 महिलाएं मौजूद रहीं और एक धार्मिक पुस्तक बाइबल भी मिली है।
विज्ञापन

सीओ सदर उमेश चंद्र भट्ट के मुताबिक घूरछपरा गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना मिली थी। मौके से संवरू प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एसआई विपिन यादव की तहरीर पर संवरू प्रसाद के अलावा चार पुरुष और 10 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ढाई साल पहले हुआ था गिरफ्तार

करीब ढाई वर्ष पूर्व भी एक परिवार के लोग प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। हियुवा के पदाधिकारियों ने वहां पहुंचकर विरोध किया था। इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था। इसके बाद काफी दिनों तक लोग आयोजन बंद था। इधर कुछ दिनों से दोबारा प्रार्थना सभा का आयोजन शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed