{"_id":"66aeb13c842528d47c0d5964","slug":"careless-accountant-suspended-case-will-be-registered-against-kotdar-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-121027-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लापरवाह लेखपाल निलंबित, कोटेदार पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लापरवाह लेखपाल निलंबित, कोटेदार पर दर्ज होगा केस
Sun, 04 Aug 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कसया में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम उमेश मिश्र और एसपी संतोष कुमार मिश्र ने शिकायतों के निस्तारण को लेकर सख्त रुख अपनाया। निस्तारण में देरी और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। चकमार्ग की दो बार पैमाइश कर अलग-अलग रिपोर्ट देने वाले लेखपाल को निलंबित और अनाज नहीं देने की शिकायत की जांच के बाद हाटा के परसहां गांव के कोटेदार पर केस दर्ज कराने का आदेश दिया। पूर्ति विभाग और राजस्व विभाग की अधिकांश शिकायतें आईं, जिसका तय समय से निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को डीएम ने निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का दोनों पक्षोंं की मौजूदगी में समाधान कराने का प्रयास करें। ऐसा नहीं होने पर निष्पक्ष रिपोर्ट दें, गंभीर मामला होने पर उच्चाधिकारियों को बताएं। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण शनिवार को नहीं हो सका, उनका तय समय से पारदर्शिता के साथ निस्तारण हो जाना चाहिए और विभाग के जिम्मेदार निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता का फीडबैक जरूर लें।
डीएम ने तहसील दिवस एवं जनता दर्शन शिकायत निस्तारण पंजिका का अवलोकन किया। लेखपाल संघ अध्यक्ष निलेश रंजन के नेतृत्व में लेखपालों ने डीएम को पत्रक देकर ई खसरे की पड़ताल व खसरे की फीडिंग में आने वाली तकनीकी दिक्कतों काे दूर कराने की मांग की। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि आपसी तालमेल से शिकायतों का निस्तारण कराएं। कहीं दिक्कत आने पर पुलिसकर्मी सीधे मुझसे बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
नरकटिया गांव के लेखपाल श्रीनिवास सिंह ने एक चकमार्ग की दो बार पैमाइश कर अलग-अलग रिपोर्ट दे दी। इससे विवाद बढ़ गया। इस मामले में डीएम ने लेखपाल को निलंबित करने का आदेश दिया है। वहीं, हाटा क्षेत्र के परसहवा गांव की कोटेदार के खिलाफ शिकायत की जांच के लिए डीएसओ को आदेश दिया। समाधान दिवस में 56 फरियादियों ने शिकायत की। पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, सीओ कुंदन सिंह, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, बीएसए राम जियावन मौर्य, डीएसओ दिलीप कुमार, तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह कुमार, नायब तहसीलदार कसया, डीआईओएस रविंद्र कुमार मौजूद रहे।