{"_id":"65f75e9e69bbb121fb0dc3ea","slug":"car-rammed-into-poultry-farm-four-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114295-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पोल्ट्री फाॅर्म में घुसी कार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पोल्ट्री फाॅर्म में घुसी कार, चार घायल
Mon, 18 Mar 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। नेबुआ मार्ग पर मठिया गांव के पास शनिवार की देर रात कार अनियंत्रित होकर कार पोल्ट्री फार्म में घुस गई। कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों काे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शनिवार को देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी चमन सिंह (22), विशाल सिंह (25), लाल सिंह (23) और एक अन्य व्यक्ति किसी कार्य से खड्डा आए थे। कार्य निपटाकर रात में घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे मठियां नहर के पास मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पोल्ट्री फार्म की दीवार को तोड़ते हुए नहर की पटरी तक पहुंच गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कार सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकालकर उन्हें तुर्कहां सीएचसी भिजवाया। जहां घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।