{"_id":"665e424013c7fd8b2a01d1e4","slug":"car-hits-divider-after-colliding-with-truck-three-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117770-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ी कार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ी कार, तीन घायल
Tue, 04 Jun 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के महुआरी गांव के पास एनएच-28 पर कार एक ट्रक में पीछे से टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें हाटा सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने दो घायलों की हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
आगरा निवासी सोनवीर, सलमान और नेत्रपाल एक कार में सवार को होकर कसया की तरफ से जा रहे थे। हाटा कोतवाली क्षेत्र के महुआरी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे एक ट्रक में पीछे से टक्कर मारकर डिवाइडर पर चढ़ गई। कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने कार का अगला हिस्सा काटकर किसी तरह कार सवार लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से हाटा सीएचसी भेजवाया। दो घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।