{"_id":"69c6cceb99b300d1c60c638c","slug":"car-crashes-into-tree-two-youths-critically-injured-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157080-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेड़ से टकराई कार, दो युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेड़ से टकराई कार, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Sat, 28 Mar 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। कसया-रामकोला मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आए परिजन उन्हें गोरखपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। उनका इलाज चल रहा है।
बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे पूर्व प्रधान महेश वर्मा के बड़े पुत्र यश और छोटा पुत्र लक्की कार से कसया-रामकोला रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। उसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्म हो गया। दोनों भाई वाहन के अंदर ही दब गए।