{"_id":"6a39a0c1ea295548b10a383b","slug":"car-collides-with-truck-two-killed-five-seriously-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-162324-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार ट्रक से भिड़ी, दो की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार ट्रक से भिड़ी, दो की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
Tue, 23 Jun 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
रवींद्र की मौत की सूचना पर दरवाजे पर जुटी भीड़ व रोते-बिलखते परिजन। संवाद
कसया। क्षेत्र के हाईवे पर पकवा इनार के समीप सोमवार को खड़े ट्रक में पीछे से टकराई कार में सवार रवींद्र यादव और अनिल कुमार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। घायलों में दिव्यांश शर्मा को कसया सीएचसी बाकी को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने दिव्यांश शर्मा को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल नौगावा के रवींद्र यादव और तमकुहीराज क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग निवासी अनिल कुमार प्रेमवलिया के समीप एक जमीन का खरीद-फरोख्त करने वाली कंपनी में काम करते थे। सोमवार को कार से प्रदीप कुमार निवासी कटया थाना बिहार, विजय निवासी बहादुरपुर थाना तरयासुजान, आदित्य शर्मा निवासी सुखारी छपरा थाना कसया, दिव्यांश शर्मा निवासी बहादुरपुर थाना तरयासुजान और आमोद कुमार निवासी करमैनी थाना कुचायकोट जिला गोपालगंज को लेकर गोरखपुर में जमीन दिखाने गए थे। जमीन दिखाने के बाद कसया लौटते समय पकवा इनार के समीप हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। रवींद्र (35) और अनिल कुमार (32) की मौत हो गई। बाकी पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली और परिजन को सूचना दी। इसके बाद परिजन पहुंचे। पुलिस सीसी टीवी फुटेज की मदद से ट्रक के बारे में पता लगा रही है। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई हैं। पांच लोग घायल हैं। खड़े ट्रक में पीछे से कार टकराने से हादसा हुआ।