फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Car collided with tree, one died

Kushinagar News: पेड़ से टकराई कार, एक की मौत

Sun, 13 Apr 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 13 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Car collided with tree, one died
सलेमगढ़। अयोध्या जा रहे एक परिवार के सदस्य हादसे के शिकार हो गए। हाईवे पर कार सड़क से उतर गई और पेड़ से जा टकराई। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा होने की वजह अचानक चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायलों का मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में इलाज चल रहा है। बिहार प्रांत के सिवान जिला के हाता गांव निवासी पंकज सपरिवार कार से शनिवार को सुबह अयोध्या के लिए निकले। कार अभी तरया सुजान थाना क्षेत्र के हाईवे पर सलेमगढ़ पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी कि चालक को झपकी आने से सड़क से उतर कर गईं और एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद शोर मचाते हुए चालक भाग गया। कार में फंसे सभी घायलों को लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला। इसमें पंकज कुमार व अजीत को हल्की चोटें आई है। दूधनाथ (62), सरस्वती देवी (60), मृत्युंजय कुमार (45), गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एनएचआई की एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भेजा, जहां डॉक्टरों ने संतोष कुमार (18) को मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि एक की मौत हो गई, बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed