फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cane price is fixed, the start crushing

गन्ने का मूल्य तय नहीं, पेराई शुरू

Tue, 15 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Tue, 15 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। राज्य सरकार ने अभी गन्ना मूल्य भले ही तय नहीं किया है, लेकिन चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

किसान इस बात से चिंतित हैं कि गन्ना मूल्य कितना और कब तक घोषित किया जाएगा। कहीं ऐसा न हो कि मिलों पर गन्ना भेज दें और भुगतान में विलंब हो जाए। वैसे भी चीनी मिलों पर पिछले सत्र का ही लगभग 88 करोड़ रुपये बाकी है। मौजूदा समय में कुल पांच चीनी मिले ही गन्ना पेराई कर रही हैं।
सेवरही चीनी मिल ने तीन दिसंबर, ढाढ़ा चीनी मिल ने पांच दिसंबर, रामकोला और कप्तानगंज की चीनी मिलों ने सात दिसंबर ने पेराई सत्र की शुरूआत की थी। खड्डा चीनी मिल ने भी 14 दिसंबर को पेराई सत्र की शुरूआत कर दी। जिले में चीनी मिलों के कुल 253 गन्ना क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिन्हें किसानों का गन्ना आवंटित होगा।
विज्ञापन

पांचों चीनी मिलें गन्ना की पेराई तो करने लगी हैं, लेकिन भुगतान अभी नहीं किया जा रहा है। वजह यह है कि राज्य सरकार की ओर से गन्ना मूल्य का अभी तक निर्धारण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में किसान भी उहापोह की स्थिति हैं। विभाग का भी कहना है कि गन्ना मूल्य का निर्धारण शासन को करना है, जितना तय होगा, उसके अनुरूप भुगतान कराया जाएगा। यहां बता दें कि अभी पिछले पेराई सत्र का ही लगभग 88 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य चीनी मिलों पर बकाया है। गोदामों में उपलब्ध चीनी को बेचकर किसानों के बकाया मूल्य का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed