फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cane crushing season started in ramkola suger mill

रामकोला चीनी मिल ने शुरू की पेराई

Thu, 14 Nov 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
cane crushing season started in ramkola suger mill
त्रिवेणी चीनी मिल के डोंगे में गन्ना डालकर शुभारंभ कराते सांसद विजय दुबे और डीएम अनिल कुमार सिंह? - फोटो : KUSHINAGAR
रामकोला चीनी मिल ने शुरू की पेराई
विज्ञापन

रामकोला। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज ग्रुप की रामकोला चीनी मिल में पेराई सत्र का बृहस्पतिवार को भव्य शुभारंभ किया गया। सांसद और डीएम ने चीनी मिल में पूजा के बाद मिल के डोंगे में गन्ना डालकर इस पेराई सत्र की शुरुआत की। इसी के साथ रामकोला चीनी मिल ने जनपद की पांच चीनी मिलों में सबसे पहले पेराई सत्र की शुरुआत कर दी।
सांसद विजय कुमार दूबे और डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच चीनी मिल में पूजा की। उसके बाद मिल के डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत कराई। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। इस चीनी मिल ने सबसे पहले पेराई सत्र की शुरुआत की है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि मिल किसानों के गन्ना का उचित मूल्य और भुगतान समय पर देगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि किसानों को तौल पर्ची समय से उपलब्ध कराई जाएगी। कोई दिक्कत हो तो किसान जिला गन्ना अधिकारी और अपने क्षेत्र के केनयूनियन के सचिव को तत्काल अवगत कराएं। किसानों के समक्ष किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल के महाप्रबंधक अनिल कुमार त्यागी ने कहा कि चीनी मिल किसानों की है। किसानों के सुख-दु:ख में साथ दे रही है। इस सत्र में भी किसानों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।

इस मौके पर पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, डीसीओ वेद प्रकाश सिंह, कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय, अजय गोविंद राव शिशु, फूलबदन कुशवाहा, अमित राव, गोल्डी जायसवाल, धीरज तिवारी, अशोक पांडेय, नीरव गोविंद राव, अगस्त गोविंदराव, हरिशंकर तिवारी, बैकुंठशाही, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश कुमार गौंड़, आनंद मिश्रा, देवेंद्र प्रताप शाही, राधेश्याम दीक्षित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed