फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Candle march taken out, demand for death sentence to the murderers of Sukhdev Singh Gogamdi

Kushinagar News: कैंडल मार्च निकाला, सुखदेव सिंह गोगामड़ी के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग

Fri, 08 Dec 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 08 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Candle march taken out, demand for death sentence to the murderers of Sukhdev Singh Gogamdi
सेवरही में कैंडल मार्च निकालते राजपूत समाज के लोग।
पडरौना। तुर्कपट्टी बाजार में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इसमें राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामड़ी की साजिश के तहत की गई हत्या के विरोध करते हुए हत्यारों की गिरफ्तार कर फांसी दिलाने की मांग की। इसके बाद कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


तुर्कपट्टी चौराहे पर एकत्र होकर लोगों ने बाजार में कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा कर पहले कैंडल जलाई और बाद में उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए उपेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार तिवारी, डाॅ. गिरीश सिंह, सौरभ सिंह हैप्पी, योगेश सिंह आदि ने कहा कि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या की गई है। इससे समाज के लोग भयभीत हैं। इन लोगों ने हत्यारों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान गोलू सिंह राजपूत, अमन सिंह, निखिल सिंह, शुभम राव, सत्यम सिंह, अभिषेक सिंह, अनुराग सिंह, आदित्य श्रीवास्तव, राजकुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा में बुधवार की रात राजपूत समाज के लोगो ने कैंडल मार्च निकाला। इसमें करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर नाराजगी जताते हुए हत्यारोपियों को सजा दिलाने की मांग की। इसके बाद कस्बा के महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने कैंडल जलाकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान अमरनाथ सिंह, अशोक सिंह, गौरव राव, दीपक सिंह, अमित सिंह, अविनाश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed