{"_id":"607b2b448ebc3eda727e3b2a","slug":"candidates-filed-nomination-papers-kushinagar-news-gkp3923235165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
विज्ञापन
पडरौना ब्लॉक मुख्यालय पर पर्चा दाखिला के लिए अपनी बारी का इंतजार करते क्षेत्र पंचायत सदस्य उम्म?
- फोटो : KUSHINAGAR
पहले दिन गहमागहमी के बीच प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
पडरौना। पंचायत चुनाव में दावेदारी प्रस्तुत करने वाले उम्मीदवारों का नामांकन शनिवार को शुरू हो गया। पहले दिन ही जिला पंचायत सदस्य से लेकर बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए उम्मीदवारों की गहमा गहमी बनी रही। पडरौना ब्लॉक मुख्यालय और कलेक्ट्रेट में नामांकन की वजह से पडरौना शहर पूरे दिन जाम के हवाले रहा। कलेक्ट्रेट में शाम के सात बजे तक नामांकन जारी रहा। उस समय तक 250 से अधिक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके थे। इसके बावजूद नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की लंबी कतार लगी हुई थी।
जिला पंचायत सदस्य के 61 पदों पर नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम न्यायिक, एसडीएम सदर और एएसडीएम पडरौना के न्यायालय में शनिवार और रविवार को नामांकन की तिथि निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित की गई है। जिले में जिला पंचायत सदस्य की 61, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 1517, ग्राम प्रधान की 1003 और ग्राम पंचायत सदस्य की 12997 सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल होना है। शनिवार को प्रात: आठ बजे से ही उम्मीदवार कलेक्ट्रेट और ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन के लिए आने लगे थे। ब्लॉक मुख्यालयों पर तो नामांकन शाम तक संपन्न हो गया, लेकिन कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालयों में जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार देर शाम तक नामांकन के लिए कतार में खड़े थे।
पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों से ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन के लिए लंबी लाइन लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम सदर कोमल यादव ने पडरौना ब्लॉक पर पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम ने नामांकन कक्ष में तैनात सभी अधिकारियों व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को बेहतर तरीके से नामांकन कराने का निर्देश दिया। इस दरम्यान आने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की स्क्रीनिंग भी की गई। नामांकन कक्ष के प्रवेश द्वार पर उम्मीदवारों का हाथ सेनीटाइज करने के साथ टेंप्रेचर मशीन से उनकी जांच करने के बाद ही अंदर भेजा गया। कोतवाल अनुज कुमार सिंह अपने मातहतों के साथ नामांकन स्थल पर मुश्तैद थे। कई प्रत्याशियों ने मंदिर-मस्जिद में मत्था टेकने के बाद नामांकन किया।
विज्ञापन
अव्यवस्था के चलते परेशान रहे लोग
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौंरगिया ब्लॉक परिसर में 16 काउंटर में तीन पर ही टेंट लगाए गए थे। शेष जगह चिलचिलाती धूप में लंबी लाइन में खड़े प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों के साथ पर्चा दाखिल करते दिखे। कम जगह में ही सभी काउंटर बना देने से सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करने में लोग असहज महसूस कर रहे थे। दोपहर में पहुंचे सीओ खड्डा शिवाजी सिंह ने परिसर में जुटी भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। वहां एसओ पवन सिंह मयफोर्स तैनात थे।
गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष के पुत्र और पुत्रवधू ने दाखिल किया पर्चा
कप्तानगंज। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अतुल सिंह के पुत्र विशाल सिंह और पुत्र वधू अनामिका सिंह ने अपने प्रस्तावकों के साथ कप्तानगंज ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां ग्राम प्रधान के लिए 76, बीडीसी के लिए 120 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 990 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
पूर्व राज्यमंत्री के पुत्र ने दाखिल किया नामांकन पत्र
रामकोला। पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के पुत्र दिग्विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह ने बीडीसी सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं सिधावट से पांच बार प्रधान रह चुके रामप्यारे सिंह ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
हाटा में 653 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
हाटा। पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को पहले दिन हाटा में 653 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार मल्ल की देखरेख में शनिवार को ग्राम प्रधान पद के लिए 285, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 207 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 162 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
सांसद के पुत्र ने दाखिल किया नामांकन पत्र
खड्डा। नेबुआ नौरगिया ब्लॉक के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख व सांसद विजय दूबे के पुत्र विकास दूबे ने क्षेत्र पंचायत संख्या 43 से सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ कई समर्थक भी पहुंचे थे।