फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Campaign will be run for women empowerment campaign

Kushinagar News: नारी सशक्तिकरण अभियान के लिए चलेगा अभियान

Mon, 10 Nov 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 10 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Campaign will be run for women empowerment campaign
पडरौना। जिले में महिलाओं को जागरूकत करने के लिए पुलिस विभाग की तरफ से नारी सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं की सहायता के लिए पुलिस की हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है। वहीं गांव-गांव में सास-बहु सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं को घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक किया गया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला अपराध को नियंत्रित करने के लिए पुलिस विभाग की तरफ से विशेष पहल की जा रही है। एसपी केशव कुमार ने महिला पुलिस कर्मियों की थाने स्तर पर टीम गठित की है। यह टीम विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ स्कूल और कॉलेजों के आसपास घूमते मिल रहे रोमियों पर कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा महिला पुलिस ग्राम पंचायत स्तर पर सास-बहु सम्मेलन अयोजित कर महिलाओं को नारी सशक्तीकरण और स्वावलंबन के बारे में बता रही है। आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन में सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। टीम ने अपने थाना क्षेत्र के विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए। गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं से संवाद किया जा रहा। एसपी केशव कुमार ने बताया महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस गंभीर है। महिलाओं की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नही है। महिला अपराध को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस की गठित टीमों को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा, नारी सशक्तीकरण और स्वालंबन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed