फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Call to make membership campaign universal

Kushinagar News: सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी बनाने का आह्वान

Wed, 11 Sep 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 11 Sep 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Call to make membership campaign universal
पडरौना। सेवहरी ब्लॉक सभागार समेत जिले के 17 स्थानों पर मंगलवार को भाजपा के 34 मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

सेवरही ब्लॉक सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि सदस्यता अभियान को प्रभावशाली बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को लोगों के घर-घर जाना होगा। कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा कर लोगों को पार्टी की सदस्य दिलाएं। विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने से ही राष्ट्र का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को अपने बूथ पर 200 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कहा कि भाजपा की सदस्यता अभियान सिर्फ पार्टी के सदस्यों का नंबर बढ़ाने के लिए नहीं है, बल्कि देश को मजबूत बनाने के लिए है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद, बंका सिंह, धनंजय मणि त्रिपाठी, भीखम प्रसाद, गिरीश चतुर्वेदी, भुवनेश्वर त्रिपाठी, रामजीत चौहान, सुनील चौहान, धीरज पाठक, देवेश मिश्र, मनीष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की सदस्यता बढ़ाने का लिया संकल्प
कोटवा बाजार। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक सभागार में नौरंगिया और बगही धाम मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का संकल्प लिया।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने कहा कि कार्यकर्ता अपने गांव, क्षेत्र, परिचित आदि से मिलकर भाजपा परिवार से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। बैठक को प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, बगही धाम मंडल प्रभारी संजय मिश्रा, डाॅ. राम आधार राजभर, बृजेश मिश्रा, कृष्ण मुरारी पांडेय, ब्यास वर्मा, धीरज तिवारी आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूरज गोविंद राव और संचालन मोनू मिश्रा ने किया। इस दौरान शैलेश तिवारी, संतराज कुशवाहा, सुनील सिंह, उदयभान गुप्ता, बृजेश गुप्ता, दिनेश पाल, सर्वजीत गुप्ता, मुरारी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed