{"_id":"6a84c2e8a7ea8021670d8b1f","slug":"cadet-recruitment-for-ncc-certificate-begins-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-166037-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एनसीसी सर्टिफिकेट के लिए कैडेट भर्ती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एनसीसी सर्टिफिकेट के लिए कैडेट भर्ती शुरू
Wed, 19 Aug 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 50 यूपी बटालियन एनसीसी की तरफ से बी और सी सर्टिफिकेट के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें कुल 39 कैडेटों की भर्ती होनी है। रिक्त सीटों के सापेक्ष महाविद्यालय के 114 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता विकसित करती है। बीएचएम दीपक सिंह ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। एएनओ डॉ. लेफ्टिनेंट नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में बी सर्टिफिकेट के लिए 32 छात्र, 24 छात्रा, और सी सर्टिफिकेट के लिए 40 छात्र और 18 छात्राएं शामिल हुईं । संवाद