{"_id":"66de25ef059ca7d3b2016e24","slug":"bus-service-started-from-bankata-bazaar-to-lucknow-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-122817-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बनकटा बाजार से लखनऊ तक बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बनकटा बाजार से लखनऊ तक बस सेवा शुरू
Mon, 09 Sep 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
बनकटा बाजार। बनकटा बाजार से लखनऊ तक रविवार को बस सेवा शुरू हो गई। क्षेत्र के लोगों को प्रदेश की राजधानी तक यात्रा करने में सहूलियत होगी। इसके लिए क्षेत्र के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे।
बस को रवाना करते हुए ग्राम प्रधान मैनेजर गुप्ता ने कहा कि यह बस प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या के रास्ते यह बस लखनऊ के आलमबाग तक जाएगी। बस में सवार अलाउद्दीन, रितेश शाही, इदरीश शाह, असलम, महबूब मंजर, मनोज निराला, अभिषेक जायसवाल, आकाश मद्धेशिया, धर्मेंद्र चौरसिया, केशव यादव, महेंद्र यादव आदि ने बताया कि बनकटा बाजार से लखनऊ जाने के लिए लोगों को परेशानी होती थी। क्षेत्र के लोग इसकी मांग कर रहे थे। कई बार लोग परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेज चुके थे। स्थानीय लोगों ने बस परिचालक योगेंद्र यादव को चंदन लगाया और बस को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया।