{"_id":"644190b06540512e850075b7","slug":"bus-full-of-passengers-collided-with-truck-kushinagar-news-c-7-1-133177-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक से भिड़ी यात्रियों से भरी बस, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक से भिड़ी यात्रियों से भरी बस, बाल-बाल बचे यात्री
Fri, 21 Apr 2023 05:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Updated Fri, 21 Apr 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
मधुरिया चौहानपट्टी हाईवे पर दुर्घटना ग्रस्त बस।संवाद
कुशीनगर जिले में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया चौहानपट्टी गांव के सामने एनएच-28 पर बृहस्पतिवार को ट्रक और यात्रियों से भरी बस आपस में टक्कर हो गई। टक्कर काफी तेज थी। ट्रक और बस में सवार लोग बाल-बाल बचे। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जयपुर से एक निजी बस करीब 50 यात्रियों को लेकर पटना जा रही थी। मधुरिया चौहानपट्टी गांव के पास एनएच-28 पर परिवहन विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। टीम ने ट्रक को रोकने का इशारा किया, जिस पर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे ट्रक वहीं रुक गया। उसी समय पीछे से आ रही एक निजी बस ट्रक से भिड़ गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्री शोर मचाने लगे। दुर्घटना स्थल पर मौजूद टीम वहां से चली गई। बस में सवार यात्री ईद के अवसर पर अपने गांव जा रहे थे। चौकी प्रभारी रणजीत सिंह बघेल ने बताया सभी यात्री सुरक्षित है। उन्हें दूसरे वाहन से भेज दिया गया।
विज्ञापन