फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Burst crackers and distribute sweets on BJP candidate's victory

Kushinagar News: भाजपा प्रत्याशी की जीत पर फोड़े पटाखे, बांटी मिठाइयां

Wed, 05 Jun 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Jun 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Burst crackers and distribute sweets on BJP candidate's victory
सांसद विजय कुमार दुबे के दोबारा निर्वाचित होने पर रामकोला चौराहे पर मिठाई बांटते भाजपा नेता।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। कुशीनगर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे की लगातार दूसरी बार जीत पर उत्साह से लबरेज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखें फोड़कर मिठाइयां बांट अपनी खुशियों का इजहार किया। मतगणना के दौरान जैसे-जैसे विजय कुमार दुबे के जीत का अंतर बढ़ता गया तो पार्टी कार्यकर्ताओं में भी जोश बढ़ने लगा। दोपहर बाद जैसे ही भाजपा को निर्णायक बढ़त मिली तो पदाधिकारी व कार्यकर्ता जगह-जगह पटाखें फोड़ मिठाइयां बांटना शुरू कर दिए। यह जश्न देर रात तक जारी रहा।
भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के नेतृत्व में पटाखे फोड़े गए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में भी पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जनता के बीच ले जाने में अथक परिश्रम किया और मोदी की गारंटी को जन-जन तक पहुंचाया। जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की दिशा में अपना जनादेश दिया है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनोद भारती, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद, किशोर यादव, प्रवीण गुंजन, अमित राय, अवधेश प्रजापति, ऋषिकेश सिंह, मुकुंद पांडेय, अरुण राय, डॉ. पंकज दुबे, विकास यादव, दीपक पांडेय, मनीष चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह पडरौना नगरपालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला रोड पर पटाखें फोड़कर अपनी खुशियों का इजहार किया। इस दौरान आलोक विश्वकर्मा, भरत चौधरी, नीरज मिश्र, बृजेश शर्मा, आर्यन शर्मा, भाष्कर, मंथन सिंह, पिंटू शाह आदि मौजूद रहे। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह के कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने कुशीनगर में भाजपा की जीत पर खुशियों का इजहार किया। इस दौरान संतोष श्रीवास्तव, अतुल मिश्र, चंदन जायसवाल, गुड्डू मल्ल, रवि सोनी, हौशिला पांडेय, लिंकन सिंह, प्रमोद गुप्ता, सतीश रावत, पूर्व प्रधान विनय जायसवाल, मनोज गुप्ता, रवि शर्मा, सिकंदर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed