फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   budhha purnima

Kushinagar News: शोभा यात्रा निकालकर शुरू हुआ बैसाख पूर्णिमा मेला

Sat, 06 May 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
budhha purnima
बुद्ध जयंती पर भंते नंदका को धार्मिक उपाधि देती म्यामांर सरकार की प्रतिनिधि के रूप में विदेश मा
धार्मिक और सामाजिक कार्य करने के लिए भंते नंदका को उपाधि देने आई हूं : नीला आंग
विज्ञापन

म्यामांर मंदिर परिसर में धम्म सभा का किया गया आयोजन

पंचशील के अनुष्ठान से प्राप्त होता है निर्वाण : रजनीकांत

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। 2,567वीं बुद्ध जयंती और बैसाख पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर में शोभा यात्रा निकाली गई। इसके बाद म्यामांर मंदिर परिसर में धम्म सभा कर पंचशील अनुष्ठान को निर्वाण प्राप्ति का मार्ग बताया गया। अंत में कुशीनगर में आयोजित वैसाख पूर्णिमा मेला का उद्घाटन किया गया।
धम्म सभा को संबोधित करते हुए म्यांमार सरकार के विदेश मंत्रालय की निदेशक नीला आंग ने कहा कि म्यामांर सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कुशीनगर आई हूं। म्यांमार सरकार की तरफ से चार जनवरी को म्यांमार राष्ट्र के स्वतंत्रता दिवस पर भंते नंदका को धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करने लिए अग्ग महा सधम्मा जोतिका (धार्मिक उपाधि) देने की घोषणा की गई है। इस उपाधि को देने के लिए कुशीनगर आई हूं। उन्होंने धम्म सभा में उपस्थित लोगों को बुद्ध जयंती की बधाई दी।
विज्ञापन

कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि बौद्ध धर्म चिंतनमूलक है, जो बुद्ध दर्शन का आधार है। बौद्ध दर्शन के उपदेश में बुद्ध की करुणा ही एक मात्र कारण है। उनके उपदेशों के अनुसार पंचशील के अनुष्ठान एवं ज्ञान से ही निर्वाण प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर, आईपीएस संजय कुमार, भंते नंद रतन, भंते महेंद्र, भंते शील प्रकाश आदि ने संबोधित किया। म्यांमार सरकार की ओर से प्रतिनिधि के रूप में आई विदेश मामलों के मंत्रालय की निदेशक नीला आंग ने भंते नंदका को धार्मिक उपाधि एवं नकद धनराशि से सम्मानित किया। इसके बाद बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। संचालन टीके राय ने किया।
इस दौरान भंते अशोक, भंते सागर, डॉ. सीवी सिंह आदि मौजूद रहे।

बुद्ध जयंती पर निकली शोभायात्रा
2,567वीं बुद्ध जयंती के मौके पर भिक्षु संघ की तरफ से निकाली शोभा यात्रा को म्यांमार सरकार के प्रतिनिधि के रूप में आई नीला आंग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह शोभा यात्रा महापरिनिर्वाण मंदिर से निकलकर बुद्ध मार्ग कुशीनगर से कसया गांधी चौक, गोला बाजार होते हुए ओवरब्रिज देवरिया मार्ग, रामाभार, अनिरुधवा, झुगवा समेत पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंची, जहां शोभा यात्रा का समापन हुआ।


पुष्प वर्षा कर भिक्षुओं और शोभा यात्रा का किया स्वागत
त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल बौद्ध भिक्षुओं पर संस्कार भारती कुशीनगर से जुड़े लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संगठन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिन्हा और अन्य पदाधिकारियों ने बुद्ध जयंती के अवसर पर निकली शोभायात्रा में भगवान विष्णु के नौवें अवतार माने जाने वाले भगवान बुद्ध का पूजन कर आरती उतारी। इसके बाद भिक्षु संघ के अध्यक्ष भंते एबी ज्ञानेश्वर, भंते महेंद्र, भंते अशोक सहित अन्य बौद्ध भिक्षुओं पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान आलोक श्रीवास्तव, अशोक कुमार जैन, राजू मद्धेशिया, रामाशीष राय, उमेश चन्द्र गुप्त, रमेश मद्धेशिया, दिव्यांशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed