{"_id":"68e96e7f87aca35a15088193","slug":"budget-released-for-construction-of-two-roads-and-a-bridge-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-146951-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो सड़कों और पुल निर्माण के लिए बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो सड़कों और पुल निर्माण के लिए बजट जारी
Sat, 11 Oct 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर के लोगों को दीपावली से पूर्व बड़ी सौगात मिली है। शासन की तरफ से सुबाष चौक से चीनी मिल तक करीब दो किमी सड़क व पुल और पडरौना के माघी से देवरिया पांडेय तक करीब तीन किमी सड़क व पुल निर्माण के लिए प्रथम किस्त जारी कर दिया गया है। इन दोनों सड़क और पुल के निर्माण पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे।
राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह व सदर विधायक मनीष जायसवाल की पहल पर शहर के सुभाष चौक से तिलक चौक, राजदरबार रोड होते हुए चीनी मिल तक जाने वाली करीब दो किलोमीटर सड़क को टू-लेन और इस रास्ते पर पड़ने वाले रामधाम पोखरे पर क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नया पुल बनाया जाएगा। इसके लिए 200.03 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा पडरौना माघी से विशुनपुरा होते हुए देवरिया पांडेय तक करीब तीन किलोमीटर सड़क को टू-लेन बनाने के साथ रास्ते में पड़ने वाली गंडक नहर पर बने सकरे पुल को चौड़ा किया जाएगा। इस निर्माण कार्य पर 486.90 लाख रुपये खर्च होंगे।