फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   budget pass for medical college

जमीन व बजट मिलने के बाद अब मेडिकल कॉलेज निर्माण में आएगी तेजी

Sat, 12 Dec 2020 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
budget pass for medical college
जमीन व बजट मिलने के बाद अब मेडिकल कॉलेज निर्माण में आएगी तेजी
विज्ञापन

- रामपुर में बनेगा मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल भी होगा अपग्रेड
- शासन ने कॉलेज निर्माण के लिए 281.45 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को दी है मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। इंसेफेलाइटिस व कालाजार समेत अन्य बीमारियों से जूझ रहे कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने कॉलेज निर्माण के लिए 281.45 करोड़ रुपये के बजट की भी स्वीकृति दे दी है। संयुक्त जिला अस्पताल को अपग्रेड कर मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए जमीन तो कोरोना कॉल से पहले ही चिह्नित कर ली गई थी लेकिन बजट के अभाव में मामला लटका हुआ था। अब बजट स्वीकृत होने के बाद मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी आएगी। बता दें कि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी, इलाज के लिए जिला अस्पताल को अपग्रेड किया जाएगा। वहीं छात्रों की पढ़ाई के लिए रामपुर मटिहनिया में भवन का निर्माण होगा।
जिले की आबादी अब 38 लाख के पार जा चुकी है। पूरा जिला इंसेफेलाइटिस व कालाजार की चपेट में रहता है। अन्य जल जनित व विषाणु जनित रोग भी परेशान करते रहते हैं। यहां जिला अस्पताल के अलावा नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 53 न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। लेकिन जिले के अलावा बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण व गोपालगंज जिले के भी मरीज यहां आते हैं। इसके अलावा फोरलेन व दो अन्य नेशनल हाइवे के चलते दुर्घटनाएं भी अधिक होती है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पर लोड अधिक होने के चलते यहां भी मेडिकल कॉलेज की मांग लंबे अरसे से चल रही थी। पिछले साल ही मुख्यमंत्री ने कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा की थी। इसके लिए कुबेरस्थान रोड पर रामपुर गांव में स्थित कृषि विभाग के फार्म पर कॉलेज निर्माण (छात्रों की पढ़ाई के लिए) तथा जिला अस्पताल को ही अपग्रेड कर मेडिकल कॉलेज के लेवल का अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया था। पिछले साल दिसंबर में ही इसके शिलान्यास की तैयारी थी लेकिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नहीं मिलने के चलते शिलान्यास कार्यक्रम टाल दिया गया था। आठ मार्च को जिले में एक कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री ने जल्दी ही शिलान्यास की बात कही थी लेकिन कोरोना संकट व लॉकडाउन के चलते सारा मामला ठंडा पड़ गया था। अब शासन ने इसके लिए जरूरी बजट की स्वीकृति देते हुए लोक निर्माण विभाग को नोडल एजेंसी नामित कर दिया है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से जिला अस्पताल परिसर में बनने वाले भवन के अलावा रामपुर के कृषि फार्म पर बनाए जाने वाले कॉलेज को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी है। बजट आवंटन के बाद जल्दी ही इसके शिलान्यास का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि मेडिकल कालेज निर्माण के लिए जरूरत भर की जमीन चिह्नित कर ली गई है। भवन निर्माण की जिम्मेदारी शासन ने लोक निर्माण विभाग को दी है। बजट स्वीकृत होने की जानकारी भी मिली है। शासन का निर्देश मिलते ही शिलान्यास के लिए भी तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने सीएम का जताया आभार
कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए वित्तीय सहमति मिलने पर सांसद विजय कुमार दूबे ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के साथ-साथ पूर्वांचल के विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसका ही असर है कि कुशीनगर जिले में भी मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। यहां मेडिकल कॉलेज बनने से अपने जिले के लोगों के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार के हजारों लोगों को भी फायदा होगा। कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के बाद मेडिकल कॉलेज के रूप में दूसरी बड़ी सौगात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed