फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Buddha Purnima: Buddhist monks and worshipers took out procession

बुद्ध पूर्णिमा : बौद्ध भिक्षुओं और उपासकों ने निकाली शोभायात्रा

Fri, 24 May 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 May 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Buddha Purnima: Buddhist monks and worshipers took out procession
 शोभायात्रा में भंते महेंद्र के साथ गण्यमान्य लोग।
पकवा इनार। वैशाख पूर्णिमा एवं 2568वीं त्रिविध पावनी बुद्ध जयंती के मौके पर बृहस्पतिवार को कुशीनगर में बौद्ध भिक्षुओं और उपासकों ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा को म्यांमार के राजदूत ऊ मोचो आंग ने म्यामार मंंदिर परिसर से झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह 5:30 बजे महापरिनिर्वाण मंदिर में सूत्र पाठ व बुद्ध की पूजा अर्चना कर विश्व शांति व कल्याण की कामना की गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा भिक्षु संघ अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर की अगुवाई में म्यांमार मंदिर परिसर से निकली शोभायात्रा बुद्ध मंदिर मार्ग, चाइना मंदिर, बुद्धा गेट, बुद्ध इंटर काॅलेज, बुद्ध पीजी कॉलेज, आंबेडकर नगर, गांधी चौक, गोलबाजार, नेशनल हाइवे चौराहा, दीवानी कचहरी, अनिरुद्धवा, रामाभार स्तूप, श्रीलंका मंदिर, थाई मंदिर, श्रीलंका जापानी मंदिर, कोरिया मंदिर, तिब्बती मंदिर, माथा कुंवर मंदिर, सुखारी छपरा, झुंगवा, भदंत ज्ञानेश्वर बुद्ध बिहार के रास्ते म्यांमार बुद्ध मंदिर पहुंची, जहां धम्म सभा में तब्दील हो गई। भिक्षु ज्ञानेश्वर ने उपासकों को त्रिशरण पंचशील ग्रहण कराया। उन्होंने कहा कि तथागत बुद्ध के उपदेशों में ही विश्व का कल्याण निहित है। भिक्षुओं पिंड पात्र दान दिया। यहां ''बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि, संघम शरणम गच्छामि'' गुंजायमान होता रहा। मुख्य अतिथि म्यांमार के राजदूत ऊ मोचो आंग ने कहा कि तथागत बुद्ध के उपदेशों में ही विश्वकल्याण निहित है।
विज्ञापन

इस दौरान भंते महेंद्र, भंते नंदका, भिक्षुणी धम्म नयना, भिक्षु शील प्रकाश, भंते डॉ. कितिफान, भंते अशोक, भंते विनय कीर्ति, भंते कबीर, टीके राय, राम नगीना, वीरेंद्र कुमार तिवारी, अंबिकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, मनोज प्रजापति, दिनेश कुमार वर्मा, राजेश कुमार सिंह, दिनेश यादव, केशव सिंह, पीएन सिंह, आमोद सिंह, विनोद जायसवाल, सूरज यादव, गौतम शर्मा, हेमंत पांडेय, विवेक कुमार, हिमांशु पांडेय, चंद्रप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



0

दोपहर बाद रवाना हुए राजदूत
म्यांमार के राजदूत ऊ मोचो आंग बुद्ध जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय दौरे पर बीते बुधवार को कुशीनगर पहुंचे थे। वे बुद्ध जयंती समारोह के मुख्य थे। बृहस्पतिवार की सुबह से ही कार्यक्रमों में शामिल रहे। दोपहर बाद करीब दो बजे म्यांमार बुद्ध विहार से गोरखपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए। वहां से फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे।


0

रोजगार मार्केट का उद्घाटन
म्यांमार बुद्ध विहार मंदिर में नवनिर्मित भिक्षु चंद्रमणि शिक्षित रोजगार मार्केट का राजदूत ऊ मोचो आंग ने उद्घाटन किया। नवनिर्मित रोजगार मार्केट में दुकानें बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा। भिक्षु संघ अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर ने कहा कि मार्केट से युवाओं को रोजगार मिलेगा। वह इसे व्यवसाय के तौर पर उपयोग कर कमाई का जरिया बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती के साथ रोजगार के अवसर भी मिल जाएंगे।

रामाभार स्तूप परिसर में हुई बुद्ध वंदना

पडरौना। नगर के शहीद भगत सिंह नगर (रामनगर) स्थित किलकारी जूनियर हाईस्कूल की तरफ से बुद्ध जयंती पर बुद्ध वंदना का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने बुद्ध वंदना कर महात्मा बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। बौद्ध भिक्षु धम्मा नंद ने कहा कि महात्मा बुद्ध विश्व को करुणा, दया, शांति का संदेश दिया था। वे लोगों को प्रकृति से प्रेम करने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने कहा कि अप्प दीपो भव यानी स्वयं का प्रकाश बनो, जिससे जीवन सुखी होगा। पंचशील के पांच सिद्धांत का पालन करें। अंत में प्रबंधक जहीरुल हक सिद्दकी और प्रधानाध्यापक शबनम खातून ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस चंद्र प्रकाश शर्मा, अजित सिंह, नीरज सिंह, केएस पाठक, शत्रुघ्न सिंह, फिरोज अहमद, अर्चना गुप्ता, पूनम कुशवाहा, केदार प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed