{"_id":"655bb29ceec7423b290c7d17","slug":"buddha-place-buzzing-with-the-arrival-of-tourists-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-7997-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सैलानियों के आगमन से गुलजार रही बुद्ध स्थली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सैलानियों के आगमन से गुलजार रही बुद्ध स्थली
Tue, 21 Nov 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। पर्यटकों के आगमन से बुद्ध नगरी कुशीनगर सोमवार को पूरा दिन गुलजार रहा। बुद्धनगरी में थाईलैंड, म्यांमार, वियतनाम, श्रीलंका, कोरिया से आए 383 श्रद्धालु दिल्ली, वाराणसी, लुंबनी, श्रावस्ती आदि जगहों से भ्रमण करते हुए बौद्ध श्रद्धालु बस से कुशीनगर पहुंचे।
यहां उन्होंने मुख्य महापरिनिर्वाण व माथा कुंवर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद रामाभार स्तूप परिसर में विश्व शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। वहीं कोरियाई एक दल संरक्षित स्मारक रामाभार स्तूप परिसर में सूर्यास्त के बाद प्रवेश किया।
पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की तरफ से नियम है कि सूर्यास्त के बाद संरक्षित स्मारक बंद कर दिया जाएगा। इसके बावजूद रामाभार स्तूप में प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड व पुरातत्व विभाग के तैनात कर्मचारी ने बिना रजिस्टर में नाम दर्ज किए ही प्रवेश करा दिया। इसका फुटेज विभाग की तरफ से लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
इस संबंध में संरक्षण सहायक शादाब खान ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। सूर्यास्त के बाद पर्यटक घुसे हैं तो तैनात कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।