{"_id":"66ac170227925f92f30ebf84","slug":"buddha-pg-college-july-passed-seats-allotted-to-the-faculty-were-not-filled-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-120912-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध पीजी कॉलेज : बीत गई जुलाई संकायों की निर्धारित सीटें नहीं भरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध पीजी कॉलेज : बीत गई जुलाई संकायों की निर्धारित सीटें नहीं भरीं
Fri, 02 Aug 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 02 Aug 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन प्रक्रिया जारी है। जुलाई समाप्त होने के बावजूद सभी संकायों में सीटें खाली हैं। यही नहीं, ईडब्लूएस की निर्धारित सीटों पर किसी का ध्यान ही नहीं है। न तो काॅलेज प्रशासन का और न ही किसी विद्यार्थी का। हालांकि प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों को प्रवेश पाने और शुल्क जमा करने की ऑनलाइन सुविधा है। जिन वर्गों में सीटें हैं, उनमें प्रवेश के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक विद्यार्थी आनलाइन आवेदन कर प्रवेश ले सकते हैं।
बुद्ध पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में कुल 720 सीटें हैं। उनके सापेक्ष 650 सीटों पर ही नामांकन हुआ है। अभी 70 सीटें रिक्त हैं। ये सभी सीटें एसटी वर्ग की हैं। वहीं ईडब्लूएस में 180 सीटें निर्धारित हैं। अब तक इस वर्ग में सिर्फ सात विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया है।
बीएससी गणित वर्ग में कुल 180 सीटें हैं, उनके सापेक्ष 90 सीटों पर ही प्रवेश हुआ है। 90 सीटें रिक्त हैं। वहीं ईडब्लूएस की सभी 45 सीटें खाली हैं। बीएससी जीव विज्ञान में 180 सीटें हैं। लेकिन 175 सीटों पर नामांकन हो चुका है। सिर्फ पांच सीटें ही बची हैं। वहीं, ईडब्लूएस की 45 सीटों पर एक भी नामांकन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
बीकाम प्रथम सेमेस्टर में 180 सीटें हैं। सभी सीटें भर गई हैं। इसमें ईडब्लूएस की कोई सीट नहीं है। कालेज में कला संकाय में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, शिक्षा शास्त्र, प्राचीन इतिहास, मनोविज्ञान, भूगोल, दर्शनशास्त्र व अर्थशास्त्र विषयों में पढ़ाई होती है। इसके अलावा विज्ञान वर्ग में जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, केमिस्ट्री, फिजिक्स,गणित आदि विषयों की पढ़ाई होती है।
-- -
कोट:-
-काॅलेज में कला, विज्ञान व वाणिज्य वर्ग में निर्धारित सीटों की अपेक्षा अभी सीटें भरी नहीं हैं। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने अब तक प्रवेश नहीं ले पाएं हों, वे ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि आठ अगस्त निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया जारी है। -प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र, प्राचार्य, बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर।