{"_id":"64442845f470f7470008f9b8","slug":"bsp-leaders-son-died-in-suspicious-circumstances-kushinagar-news-c-7-1-135762-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बसपा नेता के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बसपा नेता के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत
Sun, 23 Apr 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिहुली निस्फी गांव निवासी जयसेन की फाइल फोटो ।संवाद
- रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली निस्फी गांव की घटना
- फंदे से लटका शव मिलने की कही जा रही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदीगंज (कुशीनगर)। रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली निस्फी गांव निवासी बसपा नेता सुरेश चंद्र भारती के 20 वर्षीय पुत्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बसपा के गोरखपुर के पूर्व जोन इंचार्ज एवं बिहुली निस्फी निवासी सुरेश चंद भारती शुक्रवार को परिवार के साथ गोरखपुर में एक रिश्तेदार के घर शादी में गए थे। घर पर उनके छोटे भाई सुभाष, उनकी पत्नी तथा 20 वर्षीय बेटा जयसेन थे। शुक्रवार की रात में खाना खाने के बाद जयसेन के चाचा दूसरे कमरे में सोने चले गए।
जयसेन गांव के दो साथियों के साथ मकान के दूसरे कमरे में सोने चला गया। बताया जा रहा है कि वह आधी रात तक मोबाइल फोन पर किसी से बात करता रहा। सुबह जब उसकी चाची कमरे में झाड़ू लगाने गईं तो जयसेन का शव दरवाजे के पास फंदे से लटका हुआ था। उसके गले में रस्सी का फंदा था। महिला ने यह बात पति सुभाष को बताई।
विज्ञापन
सुभाष ने कमरे में पहुंचकर गले की रस्सी खोला, तब तक जयसेन की मौत हो गई थी। उन्होंने इसकी सूचना बड़े भाई सुरेश चंद्र भारती को दी। सुरेश चंद्र भारती गोरखपुर से घर आए। पूरा परिवार दहाड़े मारकर रोने लगा। इस घटना की सूचना मिलते ही रामकोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के कमरे की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बसपा नेता ने आवश्यक कार्रवाई के लिए रामकोला पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में रामकोला थाने के एसएचओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।