फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations for a legal battle to restart the Padrauna Sugar Mill.

Kushinagar News: पडरौना चीनी मिल चलाने के लिए न्यायिक संघर्ष की तैयारी

Mon, 21 Sep 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Preparations for a legal battle to restart the Padrauna Sugar Mill.
पडरौना चीनी मिल परिसर में बैठक करते मजदूर,किसान व सामाजिक प्रतिनिधि।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा चलवाने के लिए अब मजदूर, किसान और सामाजिक प्रतिनिधि न्यायिक संघर्ष की तैयारी में हैं। रविवार को चीनी मिल परिसर में बैठक कर अब तक के प्रयासों का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि मिल को चालू कराने के लिए विधिक विकल्पों पर विचार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर सर्वोच्च न्यायालय में गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन

अधिवक्ता गिरीश चंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि पडरौना चीनी मिल लंबे समय से बंद है। मिल चलने से क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और आसपास के लोगों को रोजगार व आर्थिक गतिविधियों का लाभ मिलता था। मिल बंद होने के कारण इससे जुड़े लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिल को दोबारा चालू कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए गए लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि अब पूरे मामले में उपलब्ध विधिक विकल्पों की जानकारी जुटाई जाएगी। न्यायिक संघर्ष के लिए आवश्यक दस्तावेज और अन्य तथ्यों को एकत्र करने के साथ ही आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान किसान नेता छोटेलाल सिंह, मजदूर नेता संजय दीक्षित, मनोज श्रीवास्तव, ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, मनीष पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed