{"_id":"65a7025d23870901bf08d274","slug":"bsa-inspection-found-three-schools-closed-salaries-stopped-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-11108-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बीएसए के निरीक्षण में बंद मिले तीन स्कूल, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बीएसए के निरीक्षण में बंद मिले तीन स्कूल, रोका वेतन
Wed, 17 Jan 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बेसिक शिक्षका अधिकारी ने मंगलवार को पडरौना और विशुनपुरा ब्लॉक के नौ विद्यालयों की जांच की। इसमें तीन विद्यालय बंद मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने बंद स्कूलों के सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन, दो अनुदेशक और चार शिक्षामित्रों का मानदेय रोक दिया।
बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या सबसे पहले पडरौना नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सोहरौना पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अंजूम (सहायक अध्यापिका), सुमन कुमारी (सहायक अध्यापिका), सीमा (सहायक अध्यापिका), रंजीतास कुमारी (सहायक अध्यापिका) व सीमा सिंह (शिक्षामित्र) उपस्थित मिली, जबकि रोशनी (प्रधानाध्यापिका ) व रंजीता कुमारी (शिक्षामित्र) आकस्मिक अवकाश पर मिलीं। इसके बाद बीएसए प्राथमिक विद्यालय छावनी में 1:15 बजे पहुंचे, तो निरीक्षण के दौरान विद्यालय बन्द मिला। विद्यालय में नगर पालिका की तरफ से दिव्यांग शौचालय का निर्माण होना पाया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय बंद मिलने की स्थिति में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीकृष्ण कुमार मिश्र का वेतन बाधित कर दिया। प्राथमिक विद्यालय भरवलिया में बीएसए ने 1:26 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रंजू जायसवाल (शिक्षामित्र), रंजना गौतम (शिक्षामित्र) व सन्ध्या पांडेय (शिक्षामित्र) उपस्थित मिली, जबकि प्रधानाध्यापक प्रतिमा शुक्ल के संबंध में बताया गया कि दुर्घटना में घायल होने व मोनिका सिंह (सहायक अध्यापिका) की गाड़ी खराब होने के कारण निरीक्षण के समय उपस्थित नहीं मिली। पडरौना ब्लॉक के संविलयन विद्यालय भटवलिया में बीएसए 1:35 बजे पहुंचे। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक मनोरमा सिंह सहित मीरा पांडेय (सहायक अध्यापक), मधुबाला (शिक्षामित्र) प्रमोद कुमार (अनुदेशक) व संतोष सैनी (अनुदेशक) उपस्थित मिले, जबकि अंजला सिंह (सहायक अध्यापका), संध्या यादव (सहायक अध्यापिका), परमिता सिंह (सहायक अध्यापका), शिव कुमार (शिक्षामित्र) बगैर किसी सूचना व स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित शिक्षकों अंजला सिंह (सहायक अध्यापक), संध्या यादव (सहायक अध्यापक), परमिता सिंह (सहायक अध्यापक) का निरीक्षण दिवस का वेतन व शिव कुमार (शिक्षामित्र) का निरीक्षण दिवस का मानदेय रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय सुखसवलिया में 1:53 बजे पहुंचे तो प्रधानाध्यापक शालिनी जायसवाल, प्रदीप कुमार शुक्ला (सहायक अध्यापक) व रीनला पाठक (शिक्षामित्र) उपस्थित मिले। ग्राम प्रधान स्वयं उपस्थित रहकर चहारदीवारी के मुख्य गेट को लगवाया जा रहा था। विशुनपुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिरसिया दीक्षित में बीएसए 2:07 बजे पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्कूल बन्द मिला। निरीक्षण के समय विद्यालय में अवस्थित जर्जर भवन का कुछ हिस्सा तोड़कर निकाले गए ईंट का चहादीवारी में प्रयोग हो रहा था, जो अत्यन्त ही गंभीर तथा जांच का विषय है। निरीक्षण के समय विद्यालय बंद मिलने पर प्रधानाध्यापक इमरान अली व सहायक अध्यापक सोनी सिंह का वेतन तथा शिक्षामित्र विभावरी दीक्षित व नन्दीनी दीक्षित का मानदेय बाधित कर दिया। कन्या प्राथमिक विद्यालय दान्दोपुर में 2:30 बजे पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्कूल बन्द मिला। प्रधानाध्यापक गीता मल्ल, सहायक अध्यापक मोहित सिंह, सहायक अध्यापक मोहम्मद काशीफ का वेतन तथा शिक्षामित्र विजय कुमार यादव का मानदेय बाधित कर दिया। संज्ञान में आया कि सहायक अध्यापक यशवंत सिंह के चाचा का देहांत होने के कारण वह विद्यालय नहीं आये थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय दान्दोपुर में 2:35 बजे पहुंचे। प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार मौर्य उपस्थित मिले, जबकि अरविंद प्रताप सिंह (अनुदेशक) अनुपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़हरा में 2:50 बजे पहुंचे। प्रधानाध्यापक नुसरत आरा व सहायक अध्यापक राजेश कुमार उपस्थित मिले, जबकि अनुदेशक श्रीप्रकाश चौरसिया व अनुदेशक अफरोज बेगन अनुपस्थित मिली। अनुपस्थित अनुदेशक श्रीप्रकाश चौरसिया व अनुदेशक अफरोज बेगम का मानदेय बाधित कर दिया। स्कूलों की जांच से शिक्षकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान बीएसए के साथ स्टोनो हरेंद्र यादव व चालक नरेंद्र उपस्थित रहे।