Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Brothers surrounded a young man and stabbed him.

Kushinagar News: युवक को घेरकर सगे भाइयों ने मारा चाकू

Sat, 21 Nov 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Brothers surrounded a young man and stabbed him.
मथौली (कुशीनगर)। लक्ष्मीपुर छोटा टोला गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों ने नमाज पढ़कर घर लौट रहे युवक को घेरकर पीटा और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव निवासी अब्दुल रहमान शुक्रवार दोपहर मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही मसीउद्दीन और उसके भाई नेहालुद्दीन ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान नेहालुद्दीन ने चाकू से कई वार कर अब्दुल रहमान को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वह अचेत हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे सीएचसी मोतीचक-मथौली पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल की बहन जैनब खातून की तहरीर पर कप्तानगंज थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed