{"_id":"690fa1ed073f41dd7a056eda","slug":"brother-in-law-dies-in-accident-brother-in-law-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-148617-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत
Sun, 09 Nov 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के सोहनी ईंट भट्टे के पास शनिवार की शाम दो बाइक सवारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। घटना में घायल दोनों युवकों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम सेमरा निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र सिंह और 25 वर्षीय कृष्ण कुशवाहा बाइक से कहीं जा रहे थे। अभी वे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहनी स्थित एक ईंट भट्टे के पास पहुंचे ही थे कि सामने आ रहे एक बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भेजवाए, जहां डाॅक्टर ने जितेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस दुर्घटना में घायल दोनों घायलों की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। इस दुर्घटना में घायल दूसरे बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई है।