फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Brother dies in bike collision, two including sister injured

Kushinagar News: बाइकों की भिड़ंत में भाई की मौत, बहन समेत दो घायल

Thu, 25 Jan 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 Jan 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Brother dies in bike collision, two including sister injured
दुदही/गौरी श्रीराम। सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी जगदीश गांव के पास पडरौना-तमकुहीरोड मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। एक बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तीनों को सेवरही सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने भाई को मृत घोषित कर बहन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम के टोला माधोपुर निवासी आदित्य पटेल (22) अपनी बहन अनामिका पटेल उर्फ अन्नू पटेल (18) वर्ष को सेवरही से बीए की परीक्षा दिलवाकर घर जा रहे थे। पडरौना-तमकुही मार्ग पर गौरी जगदीश के पास दुदही की तरफ से आ रहे पिकअप से साइड लेते समय तेज गति से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में आदित्य, अनामिका गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार रंजन पांडेय (25) व उसके साथी को भी चोटें आईं। मौजूद लोगों ने आदित्य, अनामिका और रंजन को सेवरही सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने आदित्य को मृत घोषित कर अनामिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उसे मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायल रंजन का इलाज सेवरही सीएचसी में चल रहा है। सूचना पर पहुंची सेवरही पुलिस ने आदित्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटना ग्रस्त बाहक कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है। आदित्य की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed