फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Broken canal track not repaired, traffic halted

Kushinagar News: टूटी नहर की पटरी की मरम्मत नहीं, आवागमन ठप

Fri, 04 Oct 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 04 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Broken canal track not repaired, traffic halted
खड्डा। खड्डा क्षेत्र के गैनही जंगल में गैनही ड्रेन के पानी की दबाव से टूटी नहर की पटरी की दो दिनों बाद भी मरम्मत नहीं हो सकी है। आवागमन ठप है। बृहस्पतिवार को भी सिंचाई विभाग की ओर से मिट्टी भरी बोरियों की डंपिंग कराई जा रही थी। पानी के बहाव को नियंत्रित नहीं कर पाने के बाद मरम्मत कार्य में परेशानी हो रही है। बुधवार को गैनही ड्रेन के पानी के दबाव से मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी का लगभग तीस मीटर हिस्सा पानी में बह गया। महराजगंज सिंचाई विभाग के अधीन आने वाले इस हिस्से का मरम्मत कार्य चल रहा है। टूटी पटरी के रास्ते तेजी से बह रहे पानी को नियंत्रित करने के लिए मिट्टी भरी बोरियों की डंपिंग कराई जा रही है, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी पानी का बहाव कम नहीं हो सका है। यही वजह है कि मरम्मत कार्य में जुटे अभियंताओं को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नहर की पटरी टूट जाने के कारण लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खड्डा के रास्ते झुलनीपुर नेपाल बॉर्डर तक जाने वाले लोग भी अब सिसवा से होकर ही जाने को मजबूर हैं। तहसीलदार खड्डा महेश कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है। अभी पानी के बहाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। बहाव कम होने के बाद ही पटरी का मरम्मत की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed